UP TET Ka Result Kab Aaega? UPESSC यूपी टेट रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 17 लाख उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

up tet ka result kab aayega 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP TET 2026 का सफल आयोजन 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को ऑफलाइन (OMR आधारित) माध्यम से कराया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद, आयोग ने तेजी से कदम बढ़ाते हुए 09 जुलाई 2026 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Answer Key) भी जारी कर दी है, जिस पर उम्मीदवार निर्धारित अवधि तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद सबसे पहले फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर कॉपियों के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में पहुंचेगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की किसी सटीक या आधिकारिक तिथि (Official Date) की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों और वर्तमान स्थिति के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में परिणाम जारी होने की पूरी संभावना है।

दो स्तरों पर आयोजित की गई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए UPTET परीक्षा एक अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा दो अलग-अलग स्तरों के लिए आयोजित की जाती है:

  1. पेपर 1 (प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।

  2. पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने की योग्यता हासिल करना चाहते हैं।

जो उम्मीदवार इन दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की योग्यता रखना चाहते हैं, वे दोनों पेपरों में शामिल हुए थे। इस बार परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

UPTET Result 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक

आयोग द्वारा रिजल्ट की घोषणा किए जाने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट की PDF फाइल डाउनलोड कर सकेंगे और स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “UPTET Result 2026” वाले सक्रीय लिंक पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

  • स्टेप 4: सभी आवश्यक जानकारियां भरने के बाद नीचे दिए गए “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 5: अब स्क्रीन पर आपका UPTET परीक्षा का स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

  • स्टेप 6: भविष्य में संदर्भ और शिक्षक भर्ती में उपयोग के लिए इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के लाइव अपडेट और फाइनल आंसर की से जुड़ी जानकारियों के लिए नियमित रूप से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment