MP NREGA Job Card List 2026: मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को 100 दिनों का गारंटीकृत रोजगार प्रदान किया जाता है। राज्य सरकार और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हर साल नई MP NREGA Job Card List जारी की जाती है। यदि आपने नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है या अपनी पंचायत की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं, तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

आप घर बैठे अपने मोबाइल से मध्य प्रदेश के किसी भी जिले, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत की नरेगा जॉब कार्ड सूची देख सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन लिस्ट चेक करने और जॉब कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया।

Mp NREGA Job Card 2026 Highlight

विवरण जानकारी
योजना का नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA)
राज्य मध्य प्रदेश (MP)
लाभार्थी राज्य के सभी ग्रामीण परिवार
आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in
पोर्टल की सुविधा जॉब कार्ड डाउनलोड, हाजिरी (Mustroll) और पेमेंट स्टेटस

NREGA Mp Job Card List 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायत अनुसार जॉब कार्ड सूची देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

  • सबसे पहले मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में खोलें।

स्टेप 2: Quick Access लिंक चुनें

  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Quick Access” विकल्प पर क्लिक करें।

  • इसके बाद “Panchayats GP/PS/ZP Login” चुनें और फिर “Gram Panchayats” पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने “Generate Reports” का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: राज्य (Madhya Pradesh) का चयन करें

  • भारत के सभी राज्यों की लिस्ट खुलेगी। इसमें से “Madhya Pradesh” पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपनी पंचायत का विवरण भरें

स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी सही जानकारी चुनें:

  1. Financial Year: नवीनतम वर्ष (2026-2027) चुनें।

  2. District: अपने जिले का नाम चुनें।

  3. Block: अपनी जनपद पंचायत (ब्लॉक) चुनें।

  4. Panchayat: अपनी ग्राम पंचायत का चयन करें।

  5. सभी जानकारी भरने के बाद “Proceed” बटन पर दबाएं।

स्टेप 5: Job Card/Employment Register खोलें

  • अब आपके सामने रिपोर्ट्स की सूची खुलेगी।

  • R1. Job Card/Registration सेक्शन के तहत “Job Card/Employment Register” के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6: लिस्ट में नाम देखें और डाउनलोड करें

  • आपकी ग्राम पंचायत के सभी नरेगा जॉब कार्ड धारकों की सूची (नाम और जॉब कार्ड संख्या सहित) स्क्रीन पर आ जाएगी।

  • लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए ब्राउज़र के “Find in Page” (या कंप्यूटर पर Ctrl + F) का उपयोग करके अपना नाम टाइप करें।

  • अपने नाम के आगे दिए गए नीले रंग के जॉब कार्ड नंबर (Job Card No.) पर क्लिक करें।

  • आपका डिजिटल जॉब कार्ड खुल जाएगा, जिसमें आपकी फोटो, काम के दिन और खाते में भेजी गई मजदूरी का विवरण होगा। इसे आप आसानी से सेव या प्रिंट कर सकते हैं।

Vb Gram G MP NREGA Job Card के मुख्य लाभ

  1. 100 दिन का रोजगार: प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम का अधिकार मिलता है।

  2. सीधा बैंक खाते में भुगतान: मजदूरी का पैसा सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजा जाता है।

  3. पारदर्शिता: कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अपनी हाजिरी और पेमेंट का हिसाब चेक कर सकता है।

Leave a Comment