दिल्ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म कैसे भरें? हर महीने मिलेंगे ₹2500 रूपए

Delhi Lakshmi Yojana Appy Online 2026: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए एक बहुत ही शानदार खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की बड़ी आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

आपको बता दें कि इस योजना को पहले ‘महिला समृद्धि योजना’ के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसका नाम बदलकर अब ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) के शुभ अवसर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

रेखा गुप्ता सरकार ने हाल ही में हुई हाई-लेवल मीटिंग में इस योजना के लिए कुछ कड़े नियम तय किए हैं, ताकि लाभ सिर्फ जरूरतमंदों को मिले:

  • आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • दिल्ली का निवास: महिला या उसका परिवार पिछले कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली में स्थायी रूप से रह रहा हो।

  • आय सीमा: परिवार की कुल सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • एक परिवार, एक लाभ: परिवार की केवल एक ही महिला (प्राथमिकता सबसे बड़ी महिला को) इस योजना का लाभ ले सकती है।

  • अपराधिक रिकॉर्ड: आवेदिका या उसके परिवार के किसी सदस्य का कोई आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Record) नहीं होना चाहिए।

  • अन्य शर्तें: यदि परिवार में चार पहिया वाहन (कार) है या कोई सरकारी नौकरी/पेंशनभोगी है, तो वे पात्र नहीं होंगे।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव होने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें:

  1. महिला का आधार कार्ड (दिल्ली के पते के साथ)।

  2. वोटर आईडी कार्ड या 10 साल पुराना दिल्ली का निवास प्रमाण।

  3. राशन कार्ड (बिहार/दिल्ली या स्थानीय स्तर पर मान्य)।

  4. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।

  5. बैंक पासबुक की कॉपी (जो आधार से लिंक और DBT एक्टिव हो)।

  6. पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

दिल्ली सरकार के आईटी विभाग द्वारा इस योजना के लिए एक विशेष ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया जा चुका है। रक्षाबंधन के आसपास आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आप इन स्टेप्स से फॉर्म भर सकेंगे:

  1. सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल (जल्द ही लिंक लाइव होगा) या दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Delhi Lakshmi Yojana Registration 2026” के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी (OTP) के जरिए वेरिफाई करें।

  4. आवेदन फॉर्म में महिला का नाम, उम्र, पता, वार्षिक आय और बैंक खाते का पूरा विवरण सही-सही भरें।

  5. मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज (आय प्रमाण पत्र, 10 साल पुराना निवास प्रमाण आदि) स्कैन करके अपलोड करें।

  6. फॉर्म को री-चेक करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और प्राप्त रसीद/रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment